फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New RCC model of roads implemented in Faridabad to control pollution

Faridabad News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए फरीदाबाद में सड़कों का नया आरसीसी मॉडल लागू

Sun, 22 Feb 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
New RCC model of roads implemented in Faridabad to control pollution
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। औद्योगिक इकाइयों, तेज रफ्तार शहरीकरण और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से जूझ रहे फरीदाबाद में अब प्रदूषण नियंत्रण और शहरी ढांचे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सीपीक्यूएम व जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में बताया गया कि जिले का प्रदूषण की रिपोर्ट हर 15 दिन में पीएमओ कार्यालय भेजा जाएगा वहीं सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए सड़क किनारे जगह कच्ची नहीं छोड़ी जाएगी। फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का प्रमुख औद्योगिक शहर है लंबे समय से धूल और वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। सर्दियों में एक्यूआई अक्सर गंभीर श्रेणी तक पहुंच जाता है। शहर में निर्माण कार्य, कच्चे सड़क किनारे, टूटे फुटपाथ और खाली प्लॉट से उड़ने वाली धूल प्रदूषण का बड़ा कारण माने जाते हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अब सड़क निर्माण के मॉडल में बड़ा बदलाव किया गया है।

बैठक में सीपीक्यूएम की तरफ से सड़क को पूरा पक्का बनाने के साथ किनारों पर जगह न छोड़ने के निर्देश दिए गए वहीं साथ में सड़क के किनारे टाइल्स लगाने की भी बात कही गई वहीं अधिकारियों ने टाइल्स के स्थान पर सड़कों के दोनों किनारों को भी आरसीसी से पक्का करने की बात पर सहमति जताई गई। अधिकारियों का कहना था कि कच्ची टाइल्स अधिक लोड नहीं झेल पाती व कम समय में टूट जाती है इससे धूल मिट्टी उड़ने की संभावना अधिक है। अधिकारियों का मानना है कि इससे वाहनों के गुजरने पर उड़ने वाली धूल में कमी आएगी और बार-बार मरम्मत की जरूरत भी घटेगी। एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया का कहना है कि सड़कों के दोनों किनारे पर कच्ची पट्टी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदूषण को रोकने के लिए अब सड़क को दोनों तरफ से पक्का बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed