फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New digital portal launched for school games

Faridabad News: स्कूल गेम्स के लिए नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च

Sat, 25 Jul 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
New digital portal launched for school games
पात्र खिलाड़ी का पंजीकरण 31 जुलाई तक इस पोर्टल पर पूरा करना अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूलों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक नया स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया है। इस व्यवस्था के तहत सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को अपने पात्र खिलाड़ी का पंजीकरण 31 जुलाई तक इस पोर्टल पर पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है।


इस नए पोर्टल के माध्यम से खिलाड़ियों की खेल श्रेणी, खेल का नाम, आयु वर्ग और अन्य जरूरी पात्रता संबंधी विवरण ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। इस डिजिटल पहल से कागजी कार्रवाई खत्म होगी और डेटा में होने वाली गलतियों पर रोक लगेगी। इसके अलावा, पोर्टल में एक ऑटोमेटेड सिस्टम शामिल किया गया है, जो छात्र की उम्र और योग्यता की जांच खुद कर लेगा। इससे केवल सही और योग्य खिलाड़ी ही अपनी निर्धारित श्रेणी में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन



सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए अलग से नया खाता बनाने की आवश्यकता नहीं है। वे अपनी मौजूदा एमआईएस लॉग इन आईडी और पासवर्ड का ही उपयोग कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर स्कूलों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी किया गया है, जिस पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने कहा कि विभाग की इस पहल से बच्चों का डेटा अधिक सुरक्षित रहेगा साथ ही खेलों में पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed