फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New buses are not giving mileage, loss in revenue

Faridabad News: नई बसें नहीं दे रही है माइलेज, राजस्व में नुकसान

Sat, 16 Sep 2023 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
New buses are not giving mileage, loss in revenue
- कम माइलेज वाली बसों से चालक-परिचालकों की ड्यूटी बदली जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। डिपो द्वारा संचालित की जा रही नई बसों की माइलेज कम आने की वजह से राजस्व में काफी नुकसान हो रहा है। जिसके चलते उच्च अधिकारियों द्वारा चालक व परिचालक को आदेश दिए हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा माइलेज को लेकर आए, जो चालक-परिचालक पांच किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से माइलेज लेकर नहीं आ रहा है, उसकी ड्यूटी में फेरबदल किया जा रहा है।


डिपो से हर रोज 135 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती है। डिपो के पास कुछ समय पहले टाटा कंपनी की बसें आई है। जिनको लॉग रूट के साथ साथ लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। उन बसों की किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज काफी कम आ रही है, जिसकी वजह से डिपो के राजस्व को नुकसान हो रहा है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा चालक व परिचालक को आदेश दिए गए हैं कि टाटा कंपनी की बसों की माइलेज कम से कम पांच किलोमीटर प्रति लीटर लेकर आए। वर्क्स मैनेजर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नई बसें डिपो में आने के बाद किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा आनी चाहिए लेकिन चालक द्वारा काफी कम किलोमीटर प्रति लीटर लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि टाटा कंपनी की बसों में दो बटन लगे हुए है। जिसमें लाल रंग का बटन सामान्य सड़क पर चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, पहाड़ी इलाके में जो बसें जाती है उनको हरे रंग के बटन का इस्तेमाल करना होता है। अगर चालक द्वारा इन दोनों बटन का इस्तेमाल किया जाता है तो माइलेज काफी अच्छी आएगी। जिससे डिपो के राजस्व में किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं होगा। इसी के चलते चालक व परिचालक को सख्त आदेश दिए गए है कि बसों में लगे इन दोनों बटन का इस्तेमाल करें ताकि माइलेज अच्छी आ सकें। जिन चालक द्वारा माइलेज अच्छी नहीं दी जा रही है, उनकी ड्यूटी में फेरबदल करके नए चालकों की ड्यूटी को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed