फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New books arrive in government schools

Faridabad News: सरकारी स्कूलों में पहुंचने लगीं नई किताबें

Thu, 30 Apr 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
New books arrive in government schools
मंगलवार और बुधवार से शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में आखिरकार करीब 28 दिनों के लंबे इंतजार के बाद नई किताबों के पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार और बुधवार से शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया है। पहले चरण में तीसरी, चौथी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को किताबें सौंपी गईं, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले के सभी 378 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मई के दूसरे सप्ताह तक किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। वर्तमान में जिले के इन स्कूलों में बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के 87,927 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिन्हें नियमानुसार निशुल्क किताबें दी जानी हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों से हुई शुरुआत

वितरण के पहले चरण में कुछ प्रमुख स्कूलों को कवर किया गया है, इनमें, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, एत्मादपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मुजेसर और ऊंचा गांव और राजकीय उच्च विद्यालय, डीग और डबुआ कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छपाई में देरी बनी मुख्य कारण

इस वर्ष टेंडर प्रक्रिया और छपाई में हुई देरी के कारण नया सत्र शुरू होने के बावजूद विद्यार्थियों को पुरानी किताबों से पढ़ाई करनी पड़ रही थी। हालांकि अब किताबें जिला मुख्यालय पहुंच चुकी हैं और उन्हें तेजी से स्कूलों तक पहुंचाया जा रहा है।

जहां चार कक्षाओं के विद्यार्थियों को किताबें मिल गई हैं, वहीं बाल वाटिका, पहली, दूसरी, छठी और आठवीं कक्षा के छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। अधिकारियों का कहना है कि इन कक्षाओं की पुस्तकें भी जल्द ही आपूर्ति शृंखला में शामिल कर ली जाएंगी। तब तक ये विद्यार्थी वरिष्ठ छात्रों की पुरानी किताबों के सहारे अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे।


वर्जन

टेंडर और छपाई प्रक्रिया की वजह से इस बार समय लगा है, लेकिन अब जिले में किताबें आ चुकी हैं। स्कूलों में वितरण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मई के दूसरे सप्ताह तक हर बच्चे के पास नई किताबें होंगी। -बसंत कुमार ढिल्लो, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed