फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbor's teenager raped a minor girl

Faridabad News: नाबालिग बच्ची से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म

Tue, 14 Nov 2023 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Neighbor's teenager raped a minor girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक किशोर को पकड़ा है। आरोपी किशोर (13) को पुलिस ने किशोर न्यायालय (जुवेनाइल कोर्ट) में प्रस्तुत किया है। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मंगलवार सुबह पीड़ित बच्ची के पक्ष में एक धार्मिक संगठन के लोग मामले को लेकर थाने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची (13) ने पुलिस को बताया वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी किशोर घर आ गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के जाने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बता दिया। मामला अलग-अलग धर्म का होने के कारण एक धार्मिक संगठन के लोग भी मौके पर आ गए और किशोरी को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने किशोरी के बयान लिए और केस दर्ज कर लिया। थाना सारन प्रभारी इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस ने किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed