फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neelam bridge on both sides of the multi-storey showroom ka hoga surve, kagaz nahi mille to kiye jaenge delam

Faridabad News: नीलम पुल के दोनों ओर बहुमंजिला शोरूम का होगा सर्वे, कागज नहीं मिले तो किए जाएंगे ध्वस्त

Fri, 16 May 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Neelam bridge on both sides of the multi-storey showroom ka hoga surve, kagaz nahi mille to kiye jaenge delam
जिला उपायुक्त, निगमायुक्त समेत सभी विभागों के अधिकारी आज करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

नीलम आरओबी के नीचे से निकल रहा नाला रहता है जाम, निगम ने मांगे वर्ष 1971 तक के कागत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के 37 से अधिक बड़े नालों के ऊपर हुआ अतिक्रमण इनकी सफाई में बाधा बना रहा है। नालों की सफाई और अतिक्रमण का निरीक्षण शुक्रवार को जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा समेत एफएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों की टीम करेगी। विशेष रूप से नीलम रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से जा रहे एसी नगर नाले के लिए आरओबी के दोनों ओर बने लगभग 55 से 60 बहुमंजिला शोरूम का निरीक्षण किया जाएगा। यदि कागजात की जांच में शोरूम अवैध पाए जाते हैं तो ध्वस्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है।

वर्षों से जलभराव से पीड़ित शहरवासियों को राहत प्रदान करने के लिए 4 मई को आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून से पहले शहर के सभी नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, एचएसवीपी और एफएमडीए अब शहर में नालों की सफाई का अभियान चलाएंगे। इन बड़े नालों में करीब 250 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण है। ऐसे में सभी विभाग इनकी सूची बनाकर पहले चरण में अतिक्रमण हटाने की योजना बना रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के बाद इन नालों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन


नीलम रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों ओर 55 से अधिक बहुमंजिला शोरूम
जिले में एसी नगर का बड़ा नाला है। यह एसी नगर से होता हुआ नीलम रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से निकलता है। नीलम रेलवे ओवर ब्रिज के एक तरफ करीब 31 और दूसरी तरफ करीब 25 से अधिक बहुमंजिला इमारतें हैं। यहां पर बड़े-बड़े ब्रांड के कार और अन्य उत्पादों के शोरूम हैं। अधिकतर तीन-तीन मंजिला शोरूम बने हैं। शुक्रवार को अधिकारियों की टीम यहां दौरा करेगी। ताज्जुब की बात है कि नाले के ऊपर कैसे इन बहुमंजिला इमारतों को बनाने की छूट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नोटिस देकर 1971 से अब तक के कागज मांगे
निगम के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान सभी इमारतों के मालिकाें को नाले के ऊपर इमारत खड़ी करने का कारण पूछा। साथ ही 1971 से लेकर अब तक भूमि की रजिस्ट्री या अन्य कागजात मांगे हैं। शहर में एफएमडीए, एचएसवीपी और नगर निगम के अंतर्गत आने वाले नालों के ऊपर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट बनाई जाएगी। यह रिपोर्ट आला अधिकारियों और जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।

---
नीलम आरओबी के नीचे से एसी नगर का नाला जा रहा है। इसके दोनों ओर बहुमंजिला इमारतें बनी हैं। इनका सर्वे कर इन्हें वर्ष 1971 तक के कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। कागजात के आधार पर जांच की जाएगी। यदि निर्माण अवैध पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - हितेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed