{"_id":"68b87b58073d6b34990ba7b4","slug":"nda-na-and-cds-exam-will-be-held-on-september-14-dc-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50525-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 सितंबर को होगी एनडीए-एनए और सीडीएस की परीक्षा : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 सितंबर को होगी एनडीए-एनए और सीडीएस की परीक्षा : डीसी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा फरीदाबाद में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनडीए और एनए परीक्षा-II तथा सीडीएस परीक्षा-II आगामी 14 सितंबर (रविवार) को निर्धारित की गई है। यह परीक्षाएं जिला फरीदाबाद के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। प्रशासन ने परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर दिए हैं।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सीडीएस परीक्षा-II का आयोजन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक एवं अपराह्न 4 बजे से 6 बजे तक होगा। वहीं एनडीए और एनए परीक्षा-II, प्रातः 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा अपराह्न 2 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के निर्विघ्न संचालन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने विशेष सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए हैं। परीक्षा दिवस पर परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा दिवस पर केंद्रों के निकट किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।