फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   National Workshop on 5G Technology

Faridabad News: 5जी तकनीक राष्ट्रीय कार्यशाला

Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
National Workshop on 5G Technology
फरीदाबाद। बिजली लाइन में फाल्ट आने पर घंटों बिजली का इंतजार करने वाले उपभोक्ताओं को आने वाले समय में राहत मिल सकती है। 5जी तकनीक के इस्तेमाल से बिजली नेटवर्क में होने वाली खराबी की जानकारी वास्तविक समय में अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाई जा सकेगी। इससे फाल्ट वाले स्थान की जल्द पहचान कर मरम्मत टीम को भेजना संभव होगा और बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगने वाला समय कम हो सकता है। इसका सीधा फायदा घरों, दुकानों, अस्पतालों और उद्योगों को मिलेगा।
विज्ञापन


इसी संभावनाओं पर राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और दूरसंचार विभाग के संयुक्त सहयोग से एनपीटीआई में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें देशभर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 5जी आधारित स्मार्ट ग्रिड व्यवस्था लागू होने पर बार-बार होने वाले फाल्ट की निगरानी बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन


एनपीटीआई के महानिदेशक एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सदस्य हेमंत जैन ने कहा कि 5जी से बिजली क्षेत्र में संचार, निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed