{"_id":"693c646862e0bae3e408ada6","slug":"national-lok-adalat-to-be-held-today-aiming-to-settle-maximum-number-of-cases-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57807-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आज शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिकतम निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद ने विशेष व्यवस्था की है।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के सदस्य सचिव जगदीप सिंह द्वारा की गई समीक्षा के निर्देशों के बाद फरीदाबाद में विभिन्न अदालत परिसरों में पर्याप्त पीठें बनाई गई हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है और मामलों की फाइलें पहले ही जांचकर संबंधित बेंचों को भेज दी गई हैं, ताकि सुनवाई के दौरान किसी प्रकार की देरी न हो।
अधिकारियों ने बताया कि इस बार वादियों से पहले ही परामर्श कर कई मामलों में सहमति बना ली गई है, जिससे आज के दिन वास्तविक निपटान की संख्या अधिक रहेगी। पुलिस, प्रशासनिक इकाइयों, बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है ताकि एक ही स्थान पर सभी औपचारिकताएं पूरी हो सकें।
विज्ञापन
प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत आज पूरे दिन जिला और तालुका स्तर पर लोक अदालत में होने वाली प्रगति को तुरंत रिकॉर्ड किया जाएगा। इससे किसी भी बेंच पर भीड़ बढ़ने या प्रक्रिया प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल समाधान किया जा सकेगा।