{"_id":"651c0a1b1c6aa48c92010bb7","slug":"nagar-nigam-workers-support-old-pension-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14592-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम कर्मचारियों ने भी किया पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम कर्मचारियों ने भी किया पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन
विज्ञापन
कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद छोटे-मोटे खर्च में काम आती है पेंशन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन में नगर निगम कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। नगर निगम कर्मचारियों की मांग हैं कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करें, ताकि कर्मचारियों को बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या न हो। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन राशि बुढ़ापे में बहुत काम आती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस तरफ ध्यान दिया जाए। इसे लेकर कई माह से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।
-- --
बातचीत
सेवानिवृत्ति के बाद व्यक्ति पूरी तरह से खाली हो जाता है। उस दौरान पैसों की बहुत जरूरत होती है। छोटे-मोटे खर्चों के लिए मजबूर होना पड़ता है और बच्चों से पैसे मांगने पड़ते हैं। ऐसे में पेंशन बहुत काम आती है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए तथा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को स्वीकार करना चाहिए।
- पदम सिंह ढांडा, जेडटीओ नगर निगम
-- -- -
सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना चाहिए। इसके लिए कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सेवानिवृत्त होने पर पेंशन ही सहारा होती है। सरकार इस तरफ ध्यान दे तथा पुरानी पेंशन बहाल करें। जब विधायकों और मंत्रियों की पुरानी पेंशन मिल रही है तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन क्यों लागू नहीं हो सकती। कर्मचारियों की मांग को सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए।
विज्ञापन
- नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
-- -
कर्मचारी पेंशन को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विधायकों व सांसदों की पेंशन में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन कर्मचारियों की पेंशन में बदलाव कर दिया गया। कर्मचारी संगठन इसे लेकर आगे भी आंदोलन करते रहेंगे। कर्मचारियों का उनका हक मिलना चाहिए। नेता अपनी पेंशन पुराने हिसाब से ले रहे हैं और सालों से काम करने वाले कर्मचारी को नई पेंशन स्कीम लागू कर दी, यह नहीं चलेगा।
- नरेश कुमार शास्त्री, राज्य प्रधान पालिका कर्मचारी संघ