{"_id":"63ce6f6b9ce9f902b31023bd","slug":"na-faridabad-news-c-26-1-fbd1005-380-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम के ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम के ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन
मृतका की पहचान सेक्टर-20बी कृष्णा कॉलोनी निवासी माया देवी के रूप में हुई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से सेक्टर-55 में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सेक्टर-20बी स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी माया देवी के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार हादसे के समय मृतका अपने भतीजे के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी।। टक्कर लगते ही स्कूटी गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी घायल संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स कर रहा है। मंगलवार सुबह उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। वह अपनी बुआ के साथ स्कूटी से रिश्तेदार के यहां शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। बुआ स्कूटी पर पीछे बैठी थी। जैसे ही वह सेक्टर-55 पहुंचे, पानी के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। जब तक वह संभलते, ट्रैक्टर का पहिया उनकी बुआ के सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।