{"_id":"69d55ddc146e3e055f031ca8","slug":"muskan-srivastava-will-take-over-the-responsibility-of-assistant-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66896-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुस्कान श्रीवास्तव संभालेंगी सहायक आयुक्त की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुस्कान श्रीवास्तव संभालेंगी सहायक आयुक्त की जिम्मेदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वर्ष 2025 बैच के कई ट्रेनी आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारी मुस्कान श्रीवास्तव को फरीदाबाद का नया सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनिंग) नियुक्त किया गया है।
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मुस्कान श्रीवास्तव अब फरीदाबाद जिला प्रशासन का हिस्सा होंगी। उनके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों जैसे नूह, कैथल, करनाल, रोहतक और हिसार में भी नए ट्रेनी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।