फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal employees lash out over broken promises; hold protest march in the rain.

Faridabad News: वादाखिलाफी पर बरसे निगम कर्मचारी, बारिश में निकाला विरोध मार्च

Sat, 08 Aug 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees lash out over broken promises; hold protest march in the rain.
8 अगस्त तक मांगों को लागू नहीं करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय से सैकड़ों कर्मचारियों ने भारी बारिश और जलभराव के बीच जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने किया। वहीं, सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान दलीप बोहोत ने और संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि मई 2026 में 14 दिनों की हड़ताल के बाद सरकार ने 13 मई को हुई वार्ता में 22 में से 17 मांगों पर सहमति जताई थी। इनमें करीब 13 हजार पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी शामिल थी। सरकार ने 30 जून तक आदेश जारी करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 29 जुलाई और 5 अगस्त को सरकार के साथ हुई बैठकों में भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 8 अगस्त तक सरकार सहमत मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं करती है तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश में प्रभावित होने वाली सफाई व्यवस्था और जनसेवाओं के लिए सरकार की होगी। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी यूनियन, सीवरमैन यूनियन, वाटर सप्लाई यूनियन, बेलदार कर्मचारी यूनियन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article