फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal elections: 800 policemen will handle the security of 9 counting centers

नगर निगम चुनाव : 9 मतगणना केंद्रों की सुरक्षा संभालेंगे 800 पुलिसकर्मी

Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 800 policemen will handle the security of 9 counting centers
प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सहायक पुलिस आयुक्त को किया गया पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव के तहत बुधवार 12 मार्च को मतगणना के दिन के लिए पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है। 7 जगहों पर बने 9 मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी 9 मतगणना केंद्रों पर सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनकी सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित क्षेत्र के दो प्रबंधक थाना फोर्स के साथ तैनात किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर दो स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। बाहरी सुरक्षा घेरे में जिला पुलिस व आंतरिक सुरक्षा घेरे में आईआरबी पुलिस बल तैनात रहेगा। मतगणना केंद्रों पर 800 के करीब पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्र के चारों तरफ 100 मीटर की परिधि में प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मतगणना के दौरान अपराध शाखाओं की टीम भी अलर्ट रहेंगी। साथ ही पुलिसकर्मियों की 2 कंपनी रिजर्व रहेंगी। पुलिस की सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed