{"_id":"67f803a7677fb9a02509a570","slug":"municipal-corporation-will-spend-rs-22-crore-on-sewerage-and-drainage-cleaning-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-41451-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीवरेज और ड्रेनेज सफाई पर 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीवरेज और ड्रेनेज सफाई पर 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम
विज्ञापन
1964 करोड़ की आय व 1924 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पास
महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में सदन की विशेष बैठक में रखा गया था प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम सदन की बैठक में बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 1964 करोड़ की आय और 1924 करोड़ खर्च का प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पास हो गया। महापौर प्रवीण जोशी की अध्यक्षता में सदन की विशेष बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। इसमें से नगर निगम सीवरेज और ड्रेनेज सफाई के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। महापौर प्रवीण जोशी ने शहर में सीवरेज और ड्रेनेज की सफाई कार्य को ही प्राथमिकता बताई थी।
नगर निगम के वित्तीय नियंत्रक दिनेश कुमार ने बजट निगम सदन में रखा। वर्ष 2025-26 की बैठक में 1964 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 1924 करोड़ रुपये का संभावित खर्च का प्रावधान किया गया है। निगम सदन के सदस्यों ने इस बैठक में अपने सुझाव और समस्याएं भी रखीं। महापौर ने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह फरीदाबाद शहर के विकास को मिलकर करेंगे। उनका एक ही सपना है कि स्वच्छ फरीदाबाद और हरित फरीदाबाद और यह तभी पूरा होगा, जब सभी सदन के साथी और अधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। नगर निगम की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, खाद्य राज्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, विधायक रघुवीर तेवतिया, निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास सहित निगम सदस्य तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
बजट में संपत्ति कर से लगभग 163 करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी से 220 करोड़ रुपये और विकास शुल्क से लगभग 100 करोड़ रुपये आमदनी का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा भूमि और दुकानों का विक्रय से लगभग 300 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के बजट में कचरा प्रबंधन से भी 72 करोड़ रुपये का अनुमानित प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा विज्ञापन से लगभग 27 करोड़ रुपये, विकास शुल्क से 100 करोड़ रुपये और म्युनिसिपल टैक्स बिजली विभाग से 55 करोड़ रुपये का अनुमानित प्रस्ताव सदन में रखा गया।
विज्ञापन
विकास कार्यों के लिए पार्षद को एक-एक करोड़ की राशि
सदन की बैठक में विज्ञापन, पेयजल मीटर और संपत्ति कर से आय बढ़ाने जैसे सुझाव भी रखे गए। वहीं, सदन के कुछ सदस्यों ने अपने वार्डों की समस्याएं भी गिनाईं। निगम सदन की बैठक के बाद महापौर प्रवीण जोशी ने कहा कि सभी पार्षदों को वार्ड के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी प्रत्येक वार्ड का दौरा करेंगी और जहां भी विकास के कार्य के लिए राशि की जरूरत होगी, वह उस वार्ड के लिए अलग से बजट का प्रावधान कराएंगी। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सभी पार्षद निगम प्रशासन को अपने वार्ड में कराए जाने वाले कार्यों से अवगत कराएं। अधिकारी वार्ड के अंदर किए जाने वाले कार्यों को करने के लिए उनकी फाइल तैयार करें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का विकास तेज गति के साथ सभी निगम अधिकारी और पार्षद के सहयोग से पूरा होगा।