फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal corporation will plant fruit trees in three assembly constituencies

Faridabad News: तीन विधानसभा क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाएगा नगर निगम

Sat, 09 Aug 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will plant fruit trees in three assembly constituencies
पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे, 90 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर की हवा को स्वच्छ और वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। निगम अब तीन विधानसभा क्षेत्रों ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव और बल्लभगढ़ में बड़े पैमाने पर फलदार पौधे लगाएगा। खास बात यह है कि इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिन पार्कों की देखभाल आरडब्ल्यूए की तरफ से नहीं की जा रही उनको हरा-भरा करने के लिए निगम ने परियोजना शुरू कर दी है।




नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव और बल्लभगढ़ में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बड़ी संख्या में फलदार पौधे लगाने की परियोजना पर काम कर रहा है। तीन विधानसभा क्षेत्रों में हरित पट्टी तैयार की जाएगी इसमें फलदार पौधों का रोपण और ट्री-गार्ड की स्थापना करने के साथ सभी पौधों की एक साल तक देखभाल की जाएगी। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ने के साथ प्रदूषण में कमी आएगी वहीं लोगों को मीठे फलों का भी लाभ मिलेगा। जानकारों का मानना है कि निगम की तरफ से चयनित पौधे पर्यावरण के लिए अधिक फायदेमंद हैं। इनसे कम समय में लोगों को अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



नींबू, आम, जामुन व अमरूद के लगेंगे पौधे
जानकारी के अनुसार विभाग की तरफ से लगाए जाने वाले पौधों में नींबू, आम, जामुन, अमरूद जैसी किस्मों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र न केवल हरा-भरा दिखेगा, बल्कि लोगों को प्राकृतिक फल भी मिलेंगे। लोगों का कहना है कि अगर समय पर यह परियोजना पूरी हो जाती है तो पुराने समय की तरह पेड़ों से तोड़कर फलों का आनंद लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल तक पौधों का रखरखाव भी किया जाएगा
निगम की योजना के अनुसार इस बार ट्री-गार्ड शुरुआत में ही लगाए जाएंगे ताकि पशुओं, मानवीय हस्तक्षेप या अन्य कारणों से पौधों को नुकसान न पहुंचे। एक साल तक इन पौधों का रखरखाव भी किया जाएगा। इस बार पौधों को लगाकर छोड़ने का काम नहीं होगा निगम की तरफ से लगातार निगरानी की जाएगी व एजेंसी पौधों का रखरखाव करने के लिए पानी, खाद व अन्य जरूरी सामग्री का भी ध्यान रखेगी।




उपेक्षित पार्कों की सूरत में होगा सुधार
हरियाली बढ़ाने के इस अभियान के साथ ही नगर निगम ने निगम क्षेत्र में आने वाली सेक्टरों व कॉलोनी में ऐसे पार्कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली है, जिनकी देखरेख अब तक संबंधित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) नहीं कर रही थी। इस काम के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पार्कों की घास कटाई, पौधरोपण, सिंचाई और सफाई सहित सभी कार्यों को अब एजेंसी संभालेगी।


18 और 16 महीने की रहेगी समय सीमा
हरियाली बढ़ाने वाली दोनों परियोजनाओं की कुल लागत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आएगी। फलदार पौधों के रोपण वाले कार्य को पूरा करने की समय सीमा 18 महीने और पार्क रखरखाव का अनुबंध 16 महीने का होगा। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब एजेंसी का चयन कर जमीनी स्तर पर काम शुरू करवाया जाएगा। कुछ दिनों बाद लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।


बढ़ते प्रदूषण से राहत की उम्मीद
शहर में बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली को देखते हुए यह परियोजना काफी अहम मानी जा रही है। फलदार पौधों के रोपण से जहां पर्यावरण को लाभ मिलेगा, वहीं शहर का सौंदर्य भी निखरेगा। ट्री-गार्ड से पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उपेक्षित पार्कों के रखरखाव से नागरिकों को स्वच्छ, हरित और उपयोगी सार्वजनिक स्थल प्रदान करेगा। स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमी इस कदम का स्वागत कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी जारी रही तो आने वाले वर्षों में फरीदाबाद के कई हिस्से हरे-भरे, छायादार और प्रदूषण मुक्त हो सकते हैं।



शहर को हरा-भरा करने के लिए नगर निगम कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। आने वाले समय में लोगों को इन सभी का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - नरेंद्र सुहाग, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed