फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation will hire 100 Home Guards on contract

Faridabad News: नगर निगम अनुबंध पर रखेगा 100 होमगार्ड

Mon, 01 Dec 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will hire 100 Home Guards on contract
अतिक्रमण के साथ अवैध मीट की दुकानों और सड़कों पर मवेशियों पर होगी त्वरित कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने शहरी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी खुद की सुरक्षा शक्ति तैयार कर ली है। अब अतिक्रमण हटाने, अवैध मीट दुकानों को सील करने और सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने जैसे कार्यों के लिए निगम को पुलिस विभाग के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।
नगर निगम ने 100 होमगार्ड अनुबंध पर तैनात करना शुरू कर दिया है जो अब नियमित रूप से निगम की तोड़फोड़ और प्रवर्तन टीम के साथ मोर्चा संभालेंगे। जानकारों का कहना है कि वर्षों से पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण कई महत्वपूर्ण अभियान अधर में लटक जाते थे। पुलिस बल उपलब्ध न होने पर न तो अवैध कब्जे हटाए जा पाते थे और न ही कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सकती थी। कई बार तो अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम को भारी विरोध के चलते बिना कार्रवाई लौटना पड़ता था। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए अब निगम ने अपने स्तर पर होमगार्डों को तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



नगर निगम की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जों का जाल फैला हुआ है। नालों पर निर्माण, पार्कों पर कब्जे और सरकारी जमीन पर दुकानें व मकान खड़े होना आम बात हो गई है। इसका सीधा असर शहर के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। कई महत्वपूर्ण योजनाएं सिर्फ इसलिए अटकी हुई हैं क्योंकि जमीन खाली नहीं कराई जा सकी। वहीं अरावली पर बने अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए भी निगम को बड़ी संख्या में जवानों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले फ्लैटों के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है जबकि सरकार की ओर से पत्र भेजकर जमीन खाली कराने को कहा जा चुका है। वहीं स्ट्रीट वेंडिंग नीति को लागू करने के लिए भी सुरक्षित और चिन्हित जगहों की आवश्यकता है जो अतिक्रमण के कारण संभव नहीं हो पा रही।


अरावली में 250 से अधिक निर्माण हटाए गए


नगर निगम अब तक अरावली क्षेत्र में 250 से अधिक अवैध निर्माण हटवा चुका है। हालांकि कई मामलों में कार्रवाई के दौरान निगम कर्मियों को विरोध और हिंसा तक का सामना करना पड़ा है। हाल ही में मवेशी पकड़ने गई निगम टीम पर हमला हुआ था, जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद निगम ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए होमगार्डों की तैनाती का फैसला लिया है। नगर निगम का अगला बड़ा फोकस शहर में संचालित अवैध मीट की दुकानों पर है। नगर निगम का लक्ष्य है कि आने वाले समय में एक हजार अवैध मीट दुकानों को सील किया जाए। इसके अलावा प्रतिबंधित क्षेत्रों में कटान करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। होमगार्डों की मौजूदगी से अब इस कार्रवाई में न तो बाधा आएगी और न ही निगम कर्मियों को किसी तरह की सुरक्षा चिंता रहेगी।


अब समय पर होगी कार्रवाई
अब निगम को अवैध ढांचों पर कार्रवाई करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब होमगार्ड निगम के साथ तैनात रहेंगे और जहां तत्काल बल की आवश्यकता होगी वहीं मौके पर कार्रवाई की जा सकेगी। इससे अभियान की गति बढ़ेगी और परिणाम भी जल्द दिखाई देंगे। नगर निगम की यह पहल प्रशासनिक मजबूती का संकेत है। यह आम नागरिकों के लिए भी राहत की खबर है। सड़क पर घूमते मवेशी, फुटपाथों पर कब्जे और अवैध दुकानों की भरमार से लोग लंबे समय से परेशान हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि निगम की अब इन सभी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर सकेगा।

वर्जन


निगम की ओर से 100 होमगार्ड अनुबंध पर लगाए गए हैं। ये होमगार्ड अतिक्रमण हटाने, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और बाजारों में चलाए जाने वाले अभियान में तोड़फोड़ दस्ते के साथ हमेशा मौजूद रहेंगे। -जितेंद्र जोशी, जॉइंट कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed