फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal corporation will build 35 ultra-modern toilets, transgenders will get separate facilities for the first time

Faridabad News: 35 अत्याधुनिक शौचालय बनाएगा नगर निगम, ट्रांसजेंडर को पहली बार मिलेगी अलग से सुविधा

Tue, 05 Aug 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build 35 ultra-modern toilets, transgenders will get separate facilities for the first time
स्वच्छत सर्वेक्षण 2025 में फरीदाबाद को सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में मात्र 33 फीसदी अंक मिले थे
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। स्वच्छत सर्वेक्षण 2025 में फरीदाबाद को सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में मात्र 33 फीसदी अंक मिले थे। इस रिपोर्ट ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा किया। इसके बाद प्रशासन ने शौचालय व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सख्त कदम उठाने शुरू किए हैं। इसी क्रम में नगर निगम फरीदाबाद अब सभी पांच डिवीजन बड़खल, तिगांव, बल्लभगढ़, एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद में 35 अत्याधुनिक शौचालय बनाएगा।

यह शौचालय सभी वर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे। हर स्थान पर महिला, पुरुष, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक शौचालय में साफ पानी की आपूर्ति, टाइल्ड इंटीरियर, वॉश बेसिन, हैंड ड्रायर, सीसीटीवी निगरानी, हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए कमरे और नियमित सफाई का प्रबंध भी किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक डिवीजन में बनेंगे 7 शौचालय

प्रत्येक डिवीजन में 7-7 शौचालय बनाए जाएंगे। जिनकी कीमत करीब 1.70 करोड़ रुपये प्रति डिवीजन आएगी। इस तरह कुल योजना की लागत करीब 8.25 करोड़ रुपये होगी। काम शुरू होने के बाद परियोजना को छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में लागू किया जाएगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अगले साल लोगों को इसकी सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। शौचालय के लिए स्थानों का चयन हो गया है जिस स्थान पर अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ मिलेगा उन स्थानों पर इनका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य जिलों के लिए उदाहरण बन सकती हैं आधुनिक सुविधाएं


नगर निगम के अधिशासी अभियंता के अनुसार, पहले चरण में शौचालयों का निर्माण बड़खल, तिगांव, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और एनआईटी डिवीजन में किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के हिसाब से अन्य स्थानों पर भी शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह डीलक्स मॉडल आने वाले वर्षों में दूसरे जिलों के लिए एक उदाहरण बन सकता है।

ट्रांसजेंडरों को पहली बार मिलेगी अलग से सुविधा

इन शौचालयों में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर रैंप, ग्रैब बार और समुचित ऊंचाई की कमोड व्यवस्था होगी, वहीं ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग सुविधा ब्लॉक पहली बार शामिल किया गया है। इस पहल का सामाजिक तौर पर लोगों ने स्वागत किया है। वहीं ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने भी निगम का आभार जताया है।


पुराने बने शौचालयों की भी होगी मरम्मत

नगर निगम की तरफ से शहर में पहले से बने पुराने शौचालयों की भी मरम्मत, पुताई, पानी-बिजली व्यवस्था और सैनिटेशन स्टाफ की नियुक्ति जैसे कार्य भी किए जाएंगे। इस पूरी योजना को निगरानी में रखने के लिए निगम ने हर डिवीजन में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है।




सभी पांच डिवीजन में सात-सात शौचालय बनाए जाएंगे। आने वाले कुछ दिनों में लोगों को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।- अजय, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed