फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation strict on plastic, challan issued to 359 shopkeepers

Faridabad News: प्लास्टिक पर नगर निगम सख्त, 359 दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 23 Nov 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation strict on plastic, challan issued to 359 shopkeepers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए शुरू किए गए मिशन को आगे बढ़ाते हुए निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवासन ने फरीदाबाद के सभी 40 वार्डों में अभियान चलाया। इसके लिए अगल-2 टीमें बनाकर मार्केटों में भेजी गईं। इस दौरान दुकानों पर पॉलिथीन का प्रयोग करने, पॉलिथीन जलाने, पॉलिथीन को कूड़े में डालने, पानी का दुरुपयोग, कूड़ेदान का प्रयोग न करने को लेकर 359 दुकानदारों के लगभग 2.50 लाख रुपये के चालान काटे गए। इनमें से लगभग 40 हजार रुपये की रिकवरी मौके पर ही कर ली गई। 15 अगस्त, 2023 को लाल किले से पीएम मोदी ने अपने भाषण में भारत को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने दो अक्टूबर से इस अभियान की शुरूआत की थी। बल्लभगढ़ जोन में पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले 58 दुकानदारों, एनआईटी जोन में 162, पाॅलिथीन जलाने वाला एक, कूड़े में फेंकने वाले दो, पानी का दुरुपयोग करने पर एक एवं कूड़ेदान का प्रयोग न करने पर एक दुकानदार का चालान काटा गया। ओल्ड जोन में भी 134 दुकानदारों के पॉलिथीन को लेकर चालान काटे गए। अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर विशेष सख्ती बरती गई।
क्या है सिंगल-यूज प्लास्टिक ?
सिंगल-यूज प्लास्टिक वह है जिसका हम एक बार ही इस्तेमाल करते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में तमाम ऐसे प्लास्टिक के प्रोडक्ट हैं जिसे हम एक बार इस्तेमाल कर फेंक देते हैं। इसे डिस्पोजेबल प्लास्टिक के नाम से भी जाना जाता है। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्ट की बात करें तो इसमें- प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक की बोतलें, स्ट्रॉ, कप, प्लेट्स, फूड पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक, गिफ्ट रैपर्स और कॉफी के डिस्पोजल कप आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

निगमायुक्त के आदेश पर पॉलिथीन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें विशेषकर सिंगल यूज पॉलिथीन पर सख्ती बरती जाएगी। 120 माइक्रोन तक प्लास्टिक के चालान किए जाएंगे। चालान न भरने पर दोबारा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा जो लोग चालान नहीं भरेंगे, उनके टैक्स में जोड़कर ब्याज सहित उनसे वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बी एस तेवतिया, नोडल अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed