फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation removes illegal staircase; life-threatening attack on complainant.

Faridabad News: नगर निगम ने हटाई अवैध सीढ़ी, शिकायत करने वाले पर जानलेवा हमला

Thu, 16 Jul 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removes illegal staircase; life-threatening attack on complainant.
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित एक मकान में नगर निगम की ओर से अवैध लोहे की सीढ़ी हटाए जाने के बाद पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में घायल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मकान नंबर 6000ए, सेक्टर-3 निवासी झिंकू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली रीता यादव अपने परिवार के साथ मकान नंबर 5999 ए में रहती हैं। सरकार के नियम के अनुसार उनके सेक्टर में 2 मंजिल मकान बनाने की अनुमति है लेकिन रीता ने अपने मकान के ऊपर एक मंजिल अलग से बनाई हुई है। दोनों मकानों की सीढ़ी एक है। जिस पर दोनों परिवार आते जाते हैं। रीता ने अपने मकान पर अवैध रूप से एक लोहे की सीढ़ी लगा ली। रीता व उसका परिवार उनकी सीढ़ियों पर पानी गिरता है। जिससे उनको उतरने व चढ़ने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

झिंकू सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने नगर निगम से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर 11 जुलाई को नगर निगम की टीम ने जेसीबी की सहायता से अवैध लोहे की सीढ़ी को हटवा दिया। आरोप है कि निगम की टीम के जाने के तुरंत बाद रीता यादव, उनकी बेटी रागिनी यादव और बेटे अभिषेक यादव ने मिलकर उनके व उनके भाई विश्व प्रकाश सिंह पर डंडों और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में घायल झिंकू सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके अनुसार उनके सिर में फ्रैक्चर पाया गया है, जिसे डॉक्टरों ने गंभीर चोट माना है। वहीं उनके भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed