{"_id":"68bb48f3632afe46c6053e98","slug":"municipal-corporation-removed-encroachment-from-35-acres-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50710-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम ने 3.5 एकड़ से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम ने 3.5 एकड़ से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को तिकोना पार्क में पेटी मार्केट में 3.5 एकड़ में हुए अतिक्रमण को हटाया। एसडीओ सुरेंद्र ने बताया कि पट्टी मार्केट में सुबह 11 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक अतिक्रमण को हटाया गया। इस जमीन पर करीब 100 दुकानें हैं। इस जगह को पेटी मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह से अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को कई बार बताया गया, लेकिन दुकानदार जगह खाली नहीं कर रहे थे।
वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने इस कार्रवाई को लेकर निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की और पेटी मार्केट के दुकानदारों को उचित स्थान देने की मांग रखी। जिस पर निगमायुक्त ने बलजीत कौशिक को आश्वासन दिया कि स्मार्ट सिटी में बनने वाले मोटर सेक्टर में पेटी मार्केट के लिए पर्याप्त जगह की जाएगी। संवाद