फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation Elections: Apply for new votes by 23rd December

नगर निगम चुनाव : 23 दिसंबर तक नए वोट बनवाने के लिए करें आवेदन

Wed, 11 Dec 2024 03:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Elections: Apply for new votes by 23rd December
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल के सभागार में एआरओ, जेई और सुपरवाइजरों के साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक की।
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर तक पूर्व में प्रकाशित की गई अंतिम मतदाता सूची का वितरण किया जाएगा। संबंधित मतदाता सूची के आधार पर ही लोकसभा व विधानसभा चुनाव करवाए जा चुके हैं। अब निकाय स्तर पर सभी बूथों पर 17 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक ड्राफ्ट रखवाया जाएगा। इससे इन वार्डों के वोटर मतदाता सूची में अपना नाम, पता, फोटो आदि देख सकेंगे। ड्राफ्ट के आधार पर मतदाता सूची में संशोधन, नए वोट बनवाने, कटवाने के लिए 23 दिसंबर तक फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बड़खल अमित मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार,जॉइंट कमिश्नर गौरव अंतिल, एमसीएफ के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, नगर निगम ग्रेटर की संयुक्त आयुक्त द्विजा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed