फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal commissioner will present the report of Faridabad model of making Yamuna pollution free in Panchkula

Faridabad News: यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के फरीदाबाद मॉडल की रिपोर्ट पंचकूला में पेश करेंगे निगमायुक्त

Mon, 04 Aug 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner will present the report of Faridabad model of making Yamuna pollution free in Panchkula
सीडीटीपी प्लांट, सीवरेज सुधार, अवैध कनेक्शन हटाने और ट्रीटेड वॉटर पुनः उपयोग की रणनीति बनेगी मुख्य आधार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यमुना को निर्मल बनाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम की ओर से अब तक किए गए कार्यों और भविष्य की रणनीति की रिपोर्ट छह अगस्त को पंचकूला में आयोजित समीक्षा बैठक में पेश की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा बुलाई गई इस अहम बैठक में नगर निगम आयुक्त यह बताएंगे कि फरीदाबाद में यमुना में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं।

आपको बताते चलें कि फरीदाबाद में यमुना किनारे बसे औद्योगिक क्षेत्रों में पहली बार कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीडीटीपी) स्थापित करने की योजना बनाई है।बैठक में फरीदाबाद की तरफ से यह मुख्य मुद्दा रह सकता है।
विज्ञापन

हालांकि यह योजना हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लागू की जा रही है। इससे बल्लभगढ़, मुजेसर और धौज में कुल 90 सीडीटीपी प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा नगर निगम ने पुराने और जर्जर सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ-साथ कई जगहों पर नए सीवर लाइनें भी बिछाई है। वहीं यमुना में सीधे गिर रहे घरेलू व औद्योगिक सीवर कनेक्शनों को चिन्हित कर हटाया गया है। प्रमुख नालों को ट्रीटमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है ताकि बिना शुद्धिकरण के कोई भी गंदा पानी यमुना में न पहुंचे।


नगर निगम द्वारा जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि आमजन को यमुना की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाया जा सके। पंचकूला बैठक में निगमायुक्त इन सभी बिंदुओं के साथ यह रिपोर्ट देंगे कि किस प्रकार फरीदाबाद नगर निगम यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed