फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal commissioner canceled all nine vending zones

सभी नौ वेंडिंग जोन को निगमायुक्त ने किया रद्द

Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner canceled all nine vending zones
फरीदाबाद। शहर में वेंडिंग जोन को लेकर नगर निगम आयुक्त कार्यालय में एजेंसी पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। एजेंसी के पदाधिकारियों ने निगमायुक्त यशपाल यादव को 15 में से नौ तय किए गए वेंडिंग जोन दिखाए। उन्होंने ने सभी वेंडिंग जोन को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी वेंडिंग जोन भीड़ वाले इलाके में बनाए गए है। इन जगहों पर पहले से ही काफी दुकानें हैं। वेंडिंग जोन बनाने से जाम की स्थिति पैदा हो जाएगी। इसलिए वेंडिंग जोन ऐसे इलाकों में बनाए जाए जहां भीड़ कम हो।
विज्ञापन

इसके लिए एजेंसी को 15 अक्तूबर का समय दिया गया है। निगम की ओर से पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत काम शुरू किया गया है। इसमें करीब 5300 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें पात्रों के जरूरी कागजातों की जांच की गई। इसमें करीब 1400 स्ट्रीट वेंडरों को बैंक से ऋण मिल चुका है। जबकि, बाकी आवेदकों की फाइलें की जांच के बाद पैसे जारी होंगे।
विज्ञापन

शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि वेंडिंग जोन को लेकर आयुक्त यशपाल यादव ने बैठक ली थी। वेंडिंग जोन को देखने के बाद उन्होंने सभी को रद्द कर दिया क्योंकि यह सभी वेंडिंग जोन भीड़ वाले इलाके में बनाए गए थे। एक वेंडिंग जोन नीलम चौक के पास बनाया गया था। जहां सुबह और शाम के समय भारी जाम रहता है। ऐेसे में वेंडिंग जोन बनने से परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। शहर में वेंडिंग जोन को लेकर स्थिति अभी तक साफ नहीं हो पा रही है। निजी एजेंसी ने 15 में से 9 वेंडिंग जोन फाइनल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed