{"_id":"571b6e634f1c1b2e228b46aa","slug":"msme-award-will-be-given-for-make-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक इन इंडिया के लिए दिया जाएगा एमएसएमई अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेक इन इंडिया के लिए दिया जाएगा एमएसएमई अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
मेक इन इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में एमएसएमई सेक्टर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने एमएसएमई अवार्ड 2016 लांच करने की घोषणा की है। यह अवार्ड उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने पिछले 18 माह में मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा ने बताया कि मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में एमएसएमई सेक्टर की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना गया है।
ही नहीं सरकार ने एमएसएमई सेक्टर की क्षमता व कौशलता को बढ़ाने के लिये विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत 2020 तक एमएसएमई सेक्टर को मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण स्थान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन देना तथा इसकी मेक इन इंडिया में भागीदारी को और प्रभावी बनाना है। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, फरीदाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग भारती, मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद, फरीदाबाद स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और अन्य औद्योगिक संगठनों को अवार्ड सेरामनी में आमंत्रित किया जाएगा। अवार्ड की तारीख जल्द ही निर्धारित होगी।
विज्ञापन