{"_id":"6387cd8e190f96249649b36f","slug":"mp-krishanpal-gurjar-gave-bjp-membership-to-sarpanch-of-lalpur-village-of-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: लालपुर के सरपंच पति समर्थकों संग भाजपा में शामिल, मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: लालपुर के सरपंच पति समर्थकों संग भाजपा में शामिल, मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिलाई सदस्यता
Thu, 01 Dec 2022 03:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 03:09 AM IST
सार
लालपुर सरपंच पति ललित चौहान ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार केंद्र और हरियाणा में विकास कार्य कर रही है, अब उसी का हिस्सा बनकर हम भी हमने गांव का विकास कराएंगे।
विज्ञापन
सांसद कृष्णपाल गुर्जर के साथ सरपंच पति
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में लोगों ने गांवों की छोटी सरकार का चयन कर लिया है। इसके साथ ही नए सरपंचों ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इसी क्रम में फरीदाबाद खंड के लालपुर गांव में पूजा चौहान ने भी रिकॉर्ड दो तिहाई वोटों से विजय होकर सरपंची का चुनाव जीता है। अब उन्होंने अपने पति ललित चौहान के साथ मिलकर गांव के विकास लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना शुरू कर दिया है।
इसी बीच पूजा चौहान अपने पति और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। बुधवार को हरियाणा सरकार में मंत्री और फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। लालपुर सरपंच पति ललित चौहान ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार केंद्र और हरियाणा में विकास कार्य कर रही है, अब उसी का हिस्सा बनकर हम भी हमने गांव का विकास कराएंगे। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भरपूर साथ मिलेगा। जिससे जल्द ही हमारा छोटा सा गांव हरियाणा ही नहीं, देश के विकसित गांवों में शुमार होगा।