{"_id":"696545f6e18425e4a1035745","slug":"moving-car-catches-fire-on-gurugram-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60153-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुरुग्राम रोड पर चलती कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुरुग्राम रोड पर चलती कार में लगी आग
विज्ञापन
चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के सामने देर रात एक कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
अरावली विहार निवासी दिनेश ने बताया कि वह रविवार की रात को किसी काम के चलते दिल्ली के छतरपुर जा रहे थे। तभी अचानक कार के बोनट के अंदर से चिंगारी निकलती दिखाई दी। उन्होंने तुरंत कार रोककर बोनट खोला, लेकिन तभी इंजन में आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जल गई। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, शुरुआती तौर पर इंजन में शॉर्ट-सर्किट को वजह माना जा रहा है।
दिनेश ने बताया कि वह पिछले करीब 8 साल से इस कार का इस्तेमाल कर रहे थे। आग लगने से कार के अंदर रखा सामान और जरूरी कागजात जल गए।