{"_id":"572b36a74f1c1b4e345cd4f2","slug":"mou-signed-for-sports-developments","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में बदलाव के लिए एमओयू साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में बदलाव के लिए एमओयू साइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लेजर स्किल काउंसिल (एसपीईएफएल) के साथ एमओयू साइन किया है। खेल व स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में बदलाव के लिए यह एक अहम कदम साबित हो सकता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. एनसी वाधवा ने काउंसिल के सीईओ डॉ. सतीश अप्राजित के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर फैकल्टी ऑफ एप्लाइड साइंसिज के डीन डॉ. जीएल खन्ना व काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस एमओयू का उद्देश्य युवाओं को खेलों के क्षेत्र में कौशलता प्रदान करना है, जिससे वह खुद अपनी प्रतिभा के बल पर नौकरी प्राप्त कर सकें। इस एमओयू के तहत एमआरआईयू स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी, फिजिकल ट्रेनर, कोच, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन आदि की स्किल ट्रेनिंग, इंटरनेशनल पार्टनर के सहयोग से दी जाएगी।
विज्ञापन