फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mothers of 27 thousand students of the state will get the benefit of Deendayal Lado Laxmi Yojana.

Faridabad News: प्रदेश के 27 हजार विद्यार्थियों की माताओं को मिलेगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

Thu, 04 Jun 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mothers of 27 thousand students of the state will get the benefit of Deendayal Lado Laxmi Yojana.
बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक नंबर लाने वाले छात्रों की माताओं को आवेदन के लिए करेगा प्रेरित विभाग
विज्ञापन



मुकेश खुराना

फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक नंबर लेने वाले प्रदेश के 27 हजार विद्यार्थियों की माताओं का शिक्षा विभाग एप पर योजना के तहत आवेदन करवाएगा। आवेदन को लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं। इस योजना के तहत कक्षा दसवीं में प्रदेश के 12549 और कक्षा बारहवीं के 14662 विद्यार्थी शामिल हैं। फरीदाबाद जिले में भी 10वीं में 355 और 12वीं में 417 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
शिक्षा विभाग के जारी निर्देशों के मुताबिक सरकारी स्कूलों के मुखिया उन पात्र माताओं से संपर्क करें, जिनके बच्चों ने कक्षा दसवीं और बारहवीं में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पाने के लिए एप पर ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने के लिए प्रेरित करें। स्कूल मुखियाओं को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि अभिभावक-शिक्षक बैठकों के दौरान इस योजना पर चर्चा जरूर करें। संवाद
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी


जिला कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं



जींद 1193 1488



हिसार 1039 1443



फतेहाबाद 890 1044



सिरसा 846 980



कैथल 828 1126



पानीपत 793 884



करनाल 667 719



भिवानी 659 893



रेवाड़ी 654 570



गुरुग्राम 599 649



यमुनानगर 512 466



सोनीपत 509 541



महेंद्रगढ़ 494 560



अंबाला 458 450



कुरुक्षेत्र 421 620



झज्जर 405 475



रोहतक 392 524



फरीदाबाद 355 417



पंचकूला 316 294



चरखीदादरी 250 252



पलवल 170 173



नूंह 99 94



सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं और बारहवीं के जिन विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं उनकी पात्र माताओं के दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करवाने हैं। स्कूल मुखिया पात्र माताओं को आवेदन के लिए प्रेरित करेंगे ताकि लाभ मिल सके। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed