फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother and son were assaulted after entering their house in Hodal, FIR lodged against three

Faridabad News: होडल में घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 10 Oct 2026 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Mother and son were assaulted after entering their house in Hodal, FIR lodged against three
होडल। राबिया पट्टी में घर में घुसकर मां-बेटे से गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, राबिया पट्टी निवासी रतनवत्ती पत्नी जीतराम ने शिकायत में बताया कि 13 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे नितिन पुत्र चरण सिंह, कमलेश पत्नी चरण सिंह और वीरू पुत्र वंशी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने उसके और बेटे देवेंद्र के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें महिला को चोटें आईं, जबकि उसके बेटे को गंभीर चोट लगी। दोनों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। उसने बताया कि पहले दी गई शिकायत पर 22 अगस्त को नितिन के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। अब उसने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article