फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Most applications in PG in Jawaharlal Nehru College

Faridabad News: पीजी में जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में सबसे ज्यादा आवेदन

Tue, 25 Jul 2023 06:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Jul 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Most applications in PG in Jawaharlal Nehru College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। स्नातकोत्तर में सबसे ज्यादा आवेदन पंडित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में आए हैं। प्रदेश के 197 कॉलेज में 60 कोर्स के लिए विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में 2094 आवेदन सोमवार तक मिले हैं।


उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट के अनुसार अभी तक 27,869 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इसमें से 19,129 विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा हो गया है। वहीं, 1750 विद्यार्थियों के फार्म आपत्ति होने की वजह से रुके हुए हैं। इनमें 13,959 लड़कियों ने पंजीकरण करवाया है। जिन विद्यार्थी द्वारा स्नातकोत्तर में पंजीकरण करवाया गया, उनकी पहली पसंद फरीदाबाद सेक्टर 16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय है। प्रदेश में राजकीय महाविद्यालय पहले नंबर पर है। महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए अभी तक 2094 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। वहीं, दूसरे नंबर पर पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक में 1987 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। वहीं, तीसरे नंबर पर राजकीय महाविद्यालय हिसार है, जिसमें अभी तक 1850 पंजीकरण हुए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. रुचिरा खुल्लर का कहना है कि कॉलेज जिले का सबसे पुराना महाविद्यालय है। कॉलेज में पीजी काेर्स कई सालों से चल रहे हैं, इसलिए उनके कॉलेज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed