{"_id":"68de6ba98e886208ac030167","slug":"morelo-badminton-championship-from-october-11-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52669-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोरेलो बैडमिंटन चैंपियनशिप 11 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोरेलो बैडमिंटन चैंपियनशिप 11 अक्तूबर से
विज्ञापन
10 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेल प्रेमियों और बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए मोरेलो बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत 11 अक्तूबर से होने वाली है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता क्टर-89 स्थित पिनाका स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन मोरेलो स्पोर्ट्स की ओर किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि आगामी नौ अक्तूबर शाम 5 बजे तक तय की गई है। इसके बाद ड्रॉ और शेड्यूल 10 अक्तूबर की रात 10 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक और बालिकाएं दोनों हिस्सा ले सकेंगे। इनमें बालक और बालिकाओं के एकल मुकाबले अंडर-9, 11, 13, 15 और अंडर-17 वर्ग में होंगे। वहीं, बालकों के युगल में अंडर-13, 15 और अंडर-17 के मुकाबले होंगे। बालिकाओं के युगल में अंडर-15 और अंडर-17 जबकि मिश्रित युगल में अंडर-17 टीम के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
विज्ञापन
एकल खिलाड़ियों का प्रवेश शुल्क 600 रुपये और युगल का शुल्क 1200 रखा गया है। प्रतियोगिता का फॉर्मेट 15 अंकों के तीन में से सर्वश्रेष्ठ मैच पर आधारित होगा। सभी मैच बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के नियमों के अनुसार होंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में अंपायर का निर्णय अंतिम होगा।