{"_id":"675de054facce00b2e075974","slug":"more-than-42-thousand-cases-settled-in-lok-adalat-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-34795-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लोक अदालत में 42 हजार से अधिक मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लोक अदालत में 42 हजार से अधिक मामलों का निपटारा
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग समेत कुल 17 न्यायाधीशों ने की सुनवाई
अधिकतर ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद के सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग की अध्यक्षता में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितु यादव की देखरेख में शनिवार को जिला अदालत सेक्टर-12 में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 50,837 मामले रखे गए। इनमें से कुल 42164 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से हुआ।
लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमृत सिंह, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लंबा, अतिरिक्त प्रिंसिपल न्यायाधीश फैमिली कोर्ट विजय जेम्स, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र सिंह समेत 17 बेंच पर सुनवाई की गई। लोक अदालत में 50,837 मामले रखे गए। इनमें से कुल 42164 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से हुआ।
इनमें मोटर यान दुर्घटना के 60, छोटे-मोटे आपराधिक मामले 6013, चेक बाउंस के 1717, बिजली से संबंधित 336, समरी चालान के 24636, श्रमिक विवाद के 10 केस, वैवाहिक संबंधित 381, दीवानी के 4054, बैंक रिकवरी के 342, रेवेन्यू के 4615 केसों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। रितु यादव ने बताया कि सभी अपने केस के फैसले से संतुष्ट होकर घर गए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में लोगों का यातायात मामलों को लेकर अधिक रुझान रहा। लोक अदालत में अधिक से अधिक ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- --
स्वास्थ्य जांच शिविर में कराई जांच
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक स्वास्थ्य जांच शिविर अमृता हॉस्पिटल सेक्टर-82 फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं और न्यायालय के स्टाफ ने अपनी जांच कराई। इस मौके पर 40 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की मैमोग्राफी जांच भी की गई।