{"_id":"6aea2e5eddc9ffbae1069215","slug":"more-than-250-youths-took-a-democratic-oath-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84502-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 250 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 250 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ
विज्ञापन
वाईएमसीए में ''विकसित भारत युवा संवाद'' कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) में ''विकसित भारत युवा संवाद'' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 250 से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ लेकर जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने मताधिकार और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजय रंगा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसे में पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। युवाओं की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत@ 2047 के संकल्प को साकार करने में सहायक होगी। उन्होंने प्रत्येक युवा से अपने मताधिकार की ताकत समझने का आह्वान किया। साथ ही, नागरिक दायित्वों का भी जिम्मेदारी से निर्वहन करने को कहा।
कार्यक्रम के दौरान ''अपने वोट को जानें'' विषय पर एक संवाद सत्र भी आयोजित हुआ। इसमें युवा प्रेरणास्रोत तनिष्का राज के साथ विद्यार्थियों ने मतदान और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे। मेरा युवा भारत, फरीदाबाद की जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया। यह कार्यक्रम 26 अक्तूबर से 5 नवंबर तक देशभर के 500 विश्वविद्यालयों में आयोजित राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा है। इसका लक्ष्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) में ''विकसित भारत युवा संवाद'' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 250 से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ लेकर जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने मताधिकार और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजय रंगा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसे में पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। युवाओं की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत