फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 20 trains including Rajdhani delayed due to track maintenance machine derailment

Faridabad News: ट्रैक मेंटेनेंस मशीन डिरेल होने से राजधानी समेत 20 से अधिक ट्रेनें हुई लेट

Thu, 15 Feb 2024 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
More than 20 trains including Rajdhani delayed due to track maintenance machine derailment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रैक मेंटेनेंस मशीन डिरेल होने से राजधानी समेत 20 से अधिक एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से चलीं। तकनीकी दिक्कत से ट्रेनें देर तक खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आउटर पर घंटों गाड़ियाें के खड़े होने से उसमें सवार बच्चे और महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे ने लंबी दूरी वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन दूसरे ट्रैक से जारी रखा। इस दौरान देर रात तक रेलवे कर्मचारी डिरेल मशीन को वापस पटरी पर लाने में लगे रहे। कई दिनों से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत और मिट्टी की छनाई का काम चल रहा है। फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात मरम्मत के दौरान ट्रैक मेंटेनेंस मशीन डिरेल हो गई। इससे ट्रेनों के परिचालन का संकट पैदा हो गया। परेशानी तब और बढ़ गई जब उसी ट्रैक से मालगाड़ी गुजरने वाली थी। आनन-फानन मालगाड़ी को रोक दिया गया और घंटों बाद मालगाड़ी का ट्रैक बदलकर उसे रवाना किया गया। इस दौरान पीछे से आ रही राजधानी ट्रेन सहित लंबी दूरी की 20 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित हुई। सभी ट्रेनें आउटर पर करीब दो से तीन घंटे खड़ी रहीं। राजधानी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं खासे परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी दिक्कत से सभी गाड़ियां दो से तीन घंटे देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। बहुत से यात्रियों को स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। रेलवे कर्मचारी राजू ने बताया कि रात करीब 10 बजे काम के दौरान ट्रैक मेंटेनेंस मशीन डिरेल हो गई और उसी ट्रैक से मालगाड़ी को गुजरना था। डिरेल होने से मालगाड़ी को रोक कर दूसरे ट्रैक से निकाला गया। देर रात की मशक्कत के बाद कर्मचारी मशीन को ट्रैक पर लाने में सफल रहे। इस बीच ट्रेनों का संचालन दूसरे ट्रैक से जारी रखा गया। ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए कुछ दिनों से ट्रैक पर मरम्मत और पानी ना लगे इसके लिए मिट्टी की छनाई का काम चल रहा है।
---

पलवल से बुलाई गई विशेषज्ञों की टीम
मशीन डिरेल होने के बाद फरीदाबाद स्टेशन पर विशेषज्ञ मौजूद नहीं थे। इस वजह से रेलवे को पलवल से विशेषज्ञों की टीम बुलानी पड़ी। डीरेल हुई ट्रैक मेंटेनेंस मशीन को वापस ठीक करने के लिए विशेष कटर मशीनें भी मंगाई गईं। यह मशीनें और विशेषज्ञ टीम आने में काफी देर लग गई। इसके बाद कर्मियों ने डिरेल हुई ट्रैक मेंटेनेंस मशीन को ठीक किया और ट्रैक को सुचारू किया।

---
आउटर पर खड़ी गाड़ियों में परेशान रहे बच्चे और महिलाएं
मशीन डिरेल होने के बाद राजधानी समेत 20 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को आउटर पर रुकना पड़ा। कई ट्रेनों को दो से तीन घंटे आउटर पर ही रुकना पड़ा। इससेे यात्रियों सहित बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बेहाल हो गए। कई लोग अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच सके और परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed