{"_id":"68472c85506132d14c00a364","slug":"money-transferred-from-e-wallet-by-changing-password-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44919-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क पर मिले मोबाइल का पासवर्ड बदलकर ई-वाॅलेट से ट्रांसफर किए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क पर मिले मोबाइल का पासवर्ड बदलकर ई-वाॅलेट से ट्रांसफर किए रुपये
विज्ञापन
यू-ट्यूब वीडियो देखकर 5वीं पास युवक ने बदला पासवर्ड, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सड़क पर मिले मोबाइल का 5वीं पास युवक ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर पासवर्ड बदल दिया। इसके बाद उसने ई-वॉलेट से 87299 रुपये ट्रांसफर कर लिए। जिस शख्स का मोबाइल गिरा था वह उसे वापस करने के लिए कॉल करता रहा, लेकिन आरोपी 4-5 दिन तक बहाने बनाता रहा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी एसी नगर निवासी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मोनू सिंह ने पूछताछ में बताया कि ओल्ड की बत्ती के पास उसे मोबाइल मिला था। मोबाइल मालिक का इस पर कॉल आया तो उसने बातों में उलझाए रखा और भरोसा देता रहा कि वह मोबाइल वापस कर देगा। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि मोबाइल मालिक नया सिम न ले ले। बाद में ई-वॉलेट एप फोन-पे का पासवर्ड बदल खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए । पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत फतेहपुर तगा निवासी सोनू ने दी थी। जिसमें कहा गया कि 19 मई की सुबह वह सेक्टर-16 सब्जी मंडी जा रहे थे तो ओल्ड की बत्ती के पास मोबाइल गिर गया। किसी अन्य नंबर से अपने नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने कॉल रिसीव की। उसने कहा कि रात 10 बजे तक वह मोबाइल वापस कर देगा, लेकिन मोबाइल देने में बहाने बनाता रहा। शिकायतकर्ता ने 25 मई को नई सिम जारी कराई तो पता चला कि उसके खाते से ई-वॉलेट एप के जरिये 87299 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।