{"_id":"65204d706fb4a3b1c906976b","slug":"money-theft-in-the-shop-by-the-sarvent-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14778-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुकान से दस लाख चोरी करने पर नौकर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुकान से दस लाख चोरी करने पर नौकर पर केस
विज्ञापन
पीड़ित के बेटे ने मोबाइल कैमरे से पकड़ी चोरी
दुकान पर 28 साल से नौकर भरत कर रहा था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रंग रोगन की दुकान पर काम करने वाले नौकर पर पुलिस ने दस लाख रुपये चोरी करने पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पिछले 5 सालों से पैसे चोरी कर रहा था। दुकान का मालिक दिव्यांग होने के चलते ज्यादा समय नहीं दे पा रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर वह घटना को अंजाम देता रहा। पीड़ित के बेटे ने मोबाइल कैमरे से नौकर की चोरी पकड़ी। थाना सेक्टर 8 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 8 निवासी दिव्यांग अरुण गुप्ता ने बताया कि उनके पिता राम निवास की मृत्यु सन 2011 में हुई थी। उनकी मृत्यु के बाद सेक्टर सात की दुकान की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। उनके बच्चों की उम्र कम होने की वजह से पत्नी रजनी गुप्ता के साथ दुकान व परिवार को संभाल रहे थे। उनकी दुकान पर लगभग 28 साल से एक नौकर गांव सीही निवासी भरत सिंह को रखा हुआ था। पिछले लगभग 4-5 साल से दुकान को काफी नुकसान हो रहा था। घर परिवार से काफी पैसा लोन के तौर पर लेकर दुकान में लगाया। उसी विश्वास का फायदा उठाते हुए नौकर भरत पिछले 5 साल से लगभग 8-10 लाख रुपये की चोरी करता रहा। वह रोजाना दुकान के गल्ले में से 2-4 हजार रुपये चोरी करता रहा। उन्होंने दुकान पर सीसीटीवी कैमरे इस वजह से नहीं लगवाए थे क्योंकि पेंट ज्वलनशील होता है और उन्हें रात को दुकान की बिजली बंद करनी पड़ती है। करीब एक साल पहले बेटे अर्चित गुप्ता ने दुकान पर बैठना शुरू कर दिया। 21 सितंबर को बेटे अर्चित को ऐसा महसूस हुआ कि दुकान के गल्ले को नौकर भरत द्वारा बिना वजह बार-बार खोला जा रहा है। जिस पर उनके बेटे ने फोन का कैमरा दुकान पर छिपा के रख दिया। कुछ समय बाद बेटे ने फोन को चेक किया तो देखा कि नौकर भरत ने दुकान के गल्ले में से 2 बार पैसे चोरी करके निकालकर अपनी जेब में रख लिए। उन्होंने यह बात भाई सुनील गुप्ता को बताई। बेटे और सुनील ने नौकर भरत को घर पर बुलाया और पूछताछ करके वीडियो दिखाई। जिस पर नौकर भरत ने कबूल किया कि 21 सितंबर को गल्ले में से 2500 रुपये चोरी किए थे। जिसमें से 2000 रुपये अपने खाते में जमा करवा दिए और 500 रख लिए। साथ ही नौकर ने यह भी कबूला कि पिछले 2 साल से मौका देखते ही दुकान के गल्ले में से पैसे चुरा रहा था। नौकर के बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट देखी गई तो उसमें चार लाख रुपये थे। इसमें से चोरी के 91,000 रुपये उसने अपनी पत्नी के खाते में डाल दिए। खाते की जानकारी के अनुसार नौकर भरत पिछले पांच साल में करीब 10 लाख रुपये चोरी कर लिए हैं।