फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mohana Mandi gate locked due to non-lifting

Faridabad News: उठान न होने पर मोहना मंडी के गेट पर लगाया ताला

Thu, 18 Apr 2024 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mohana Mandi gate locked due to non-lifting
किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। मोहना अनाज मंडी से उठान नहीं होने पर बृहस्पतिवार को आढ़तियों और किसानों ने मिलकर मंडी के गेट पर ताला लगा दिया। ताला लगाने के बाद उन्होंने हंगामा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना थाना छांयसा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसानों की समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया।

मोहना मंडी के आढ़ती मनोज अत्री ने बताया कि उनके करीब साढ़े चार लाख गेहूं के कट्टे मंडी में पड़े हुए हैं। मंडी से उठान नहीं होने की वजह से आढ़तियों व किसानों को परेशानी हो रही है। कई दिनों से किसान भुगतान के लिए मंडी के चक्कर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को मंडी के सभी आढ़तियों और किसानों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान मंडी में अपनी फसल लेकर आ रहे किसानों को अंदर नहीं आने दिया गया। प्रदर्शन की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्या पूछी और अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन



खराब गेहूं कहकर कर रहे हैं वापस
आढ़तियों का आरोप है कि गोदाम के कर्मचारी कट्टों को चेक करने के बाद खराब क्वालिटी का गेहूं बताकर वापस कर रहे हैं। इससे उनको तो नुकसान हो रहा है साथ ही किसानों को भी परेशानी हो रही है। वहीं गेहूं की सरकारी खरीद नोडल अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि गोदाम में कर्मचारी ट्रक के अंदर रखे कट्टों को चेक कर लेते हैं। अगर किसी कट्टे में खराब क्वालिटी का गेहूं होता है तो उस ट्रक को वापस भेज दिया जाता है। क्योंकि यह गेहूं राशन के तौर पर लोगों को वितरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंडी से उठान नहीं होने की वजह से अब किसानों की फसल को रखने के लिए जगह नहीं है। अगर जल्द ही उठान नहीं हुआ तो किसानों को फसल लाने से मना किया जाएगा। - ऋषि सिंह, सचिव, मोहना मंडी मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed