{"_id":"6887d8bddc80511f7e07a5f2","slug":"mohammad-nizam-had-lost-contact-with-everyone-due-to-his-addiction-to-alcohol-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48091-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शराब की लत के चलते मोहम्मद निजाम का सभी से टूट गया था संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शराब की लत के चलते मोहम्मद निजाम का सभी से टूट गया था संपर्क
विज्ञापन
बच्चों की हत्या व खुद आत्महत्या से पहले किसी परिचित से बात तक नहीं की
पत्नी व अन्य परिचित भी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कोल्ड ड्रिंक में बेटे दिलशाद व बेटी साइमा को जहर मिलाकर पिलाने और खुद पीकर आत्महत्या करने वाले मोहम्मद निजाम का परिचितों से संपर्क भी लगभग टूट चुका था। उसकी शराब की लत के चलते ये सब हुआ था। इसी के चलते इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उसने किसी परिचित या रिश्तेदार से बात तक नहीं की। इसी कारण अब पत्नी या अन्य कोई रिश्तेदार ये नहीं बता पा रहा है कि आखिरकार मोहम्मद निजाम ने बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या का ये कदम किस कारण या परेशानी में उठ़ाया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मोहम्मद निजाम की पत्नी खुशी व अन्य रिश्तेदारों से बात की गई है। कोई इसके पीछे का कारण नहीं बता पा रहा है। सभी उसकी शराब की लत को ही कारण मान रहे हैं।
पल्ला थाना इलाके की रोशन नगर कॉलोनी में ये मामला शनिवार रात को सामने आया। यहां रहने वाले ऑटो चालक मोहम्मद निजाम (34) ने शनिवार रात लगभग आठ बजे कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने बेटे दिलशाद (12) और बेटी साइमा (11) को पिला दिया। आरोपी ने बाद में खुद भी वो पी लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों को पता चला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में तीनों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं तीन महीने से पति व बच्चों से अलग रह रही खुशी ने पुलिस को बयान दिया कि पति शराब पीने का आदि था। इसी के चलते वो मना करती थी तो पति उसे पीटता था। तीन महीने पहले पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। वो अलग रहकर अपना जीवन-यापन कर रही थी। खुशी के बयान पर ही पल्ला थाना में मोहम्मद निजाम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं।