फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Modi-Manohar government is making women self-reliant: Naib Saini

महिलाओं को आत्म निर्भर बना रही मोदी-मनोहर सरकार : नायब सैनी

Wed, 17 Jan 2024 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Modi-Manohar government is making women self-reliant: Naib Saini
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन





गुरुग्राम। गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में बुधवार को शक्ति वंदन एसएचजी व एनजीओ से संपर्क अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी-मनोहर सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए मोदी सरकार और मनोहर सरकार ने विशेष कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ उठाकर लाखों महिलाएं सशक्त हुई हैं।

इस कार्यशाला में पार्टी के विस्तार के लिए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों तक पहुंचने की रणनीति भी बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य हर वर्ष दो करोड़ लखपति दीदी बनाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सही मायने में मातृ शक्ति को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सिर्फ कोरी बातें कीं, धरातल पर कोई काम नहीं किया। महिलाएं कैसे आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो सकती हैं, इसके लिए सांसद संगीता यादव ने जरूरी टिप्स दिए और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के समय में हरियाणा में लगभग 1200 स्वयं सहायता समूह थे। प्रधानमंत्री मोदी की सोच और नीतियों का परिणाम है कि आज हरियाणा में 59 हजार स्वयं सहायता समूह खड़े हो गए हैं। मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को पीएम आवास के तहत पक्के मकान दिए, हर घर नल से स्वच्छ जल दिया और उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए। हरियाणा में 15 हजार महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग दी गई, जिससे महिलाएं अब ड्रोन के माध्यम से अपने खेतों में खाद डालने के साथ-साथ अन्य काम करने में भी दक्ष हो चुकी हैं। महिलाएं काम करते हुए अपने परिवार को आगे बढ़ा सकें, इसके लिए बिना ब्याज के लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व मंत्री विपुल गुप्ता, सांसद संगीता यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, प्रतिभा सुमन, सुमित्रा चौहान, मीना परमार, नमो एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल ने भी नमो एप के बारे में तकनीकी जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed