फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Modi government with farmers from the beginning: Krishnapal Gurjar

मोदी सरकार शुरू से ही किसानों के साथ : कृष्णपाल गुर्जर

Sun, 03 Jan 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Modi government with farmers from the beginning: Krishnapal Gurjar
मोदी सरकार शुरू से ही किसानों के साथ : कृष्णपाल गुर्जर
विज्ञापन

फरीदाबाद। मोदी सरकार किसानों के साथ है। यह सरकार किसानों के खिलाफ कोई भी फैसला नहीं ले सकती। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कही। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए।
उन्होंने ने कहा कि आज किसानों को भ्रमित कर उनको भड़काया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कभी अपने अन्नदाता के खिलाफ कोई फैसला नहीं कर सकते। कांग्रेस के कुछ नेता किसानों को भड़का रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कृषि कानून को पास करने के लिए कहा था। कांग्रेस ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को नहीं माना, लेकिन हमारी सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की। उन्हें जहां अच्छा रेट मिले वहां अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि 2009 से लेकर 2014 तक दूसरी सरकारों ने जो फसल खरीदी थी उससे डबल रेट में हमारी सरकार ने किसानों की फसलें खरीदी है। अब किसानों की मर्जी के बगैर एक इंच जमीन भी अधिग्रहित नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को ताजपुर में 31 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसमें चौपाल, मेन गेट व फिरनी का रास्ता शामिल है। उन्होंने गांव मिर्जापुर में चौपाल, स्टेडियम, वीर बंदा सिंह बैरागी भवन, राजा नाहर सिंह भवन, महर्षि दयानंद समारोह स्थल, बरात घर, वृद्धाश्रम आदि विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed