फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Modi at the Center and the state's Manohar government are taking care of the poor: Union Minister of State

केंद्र की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार गरीबों का रख रही ख्याल : केंद्रीय राज्यमंत्री

Thu, 29 Jun 2023 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Modi at the Center and the state's Manohar government are taking care of the poor: Union Minister of State
- केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन लाभार्थी सम्मलेन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
विज्ञापन


फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित लाभार्थी सम्मलेन में कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार गरीबों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2014 में 2 अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया गया था।

9 सालों में लगभग 12 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया है। वहीं, फरीदाबाद शहर में 19000 से ज्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2024 में देश के हर एक गरीब व्यक्ति को अपना घर मिल सके। प्रधानमंत्री ने इस आवास योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के माध्यम से अब तक लगभग 3 करोड़ परिवारों को अपना घर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो आमजन तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं। आज के समय में जब प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से बटन दबाकर एक रुपया भेजते हैं तो लाभार्थियों के खाते में पूरा पैसा पहुंचता है। इस मौके पर निगम की संयुक्त आयुक्त शिखा, कार्यकारी अभियंता पदम भूषण, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार, डॉ. एमपी सिंह, अतुल सहगल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed