फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Modern disposal will change the face of Pratapgarh, will solve the biggest problem of the area.

Faridabad News: प्रतापगढ़ की तस्वीर बदलेगा आधुनिक डिस्पोजल, इलाके की सबसे बड़ी समस्या का होगा समाधान

Fri, 02 Jan 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Modern disposal will change the face of Pratapgarh, will solve the biggest problem of the area.
प्रतापगढ़ और वार्ड-1 के आसपास के क्षेत्र के लोग लंबे समय से जल निकासी की बदहाल व्यवस्था का दंश झेल रहे हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले के प्रतापगढ़ के लिए नए साल की शुरुआत राहत और उम्मीदों के साथ हो रही है। वर्षों से जलभराव, गंदगी और बदबू की समस्या से जूझ रहे प्रतापगढ़ गांव की सूरत अब बदलने जा रही है। नगर निगम ने इलाके में आधुनिक डिस्पोजल के निर्माण के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह योजना प्रतापगढ़ के साथ आसपास के इलाकों के हजारों लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी।

प्रतापगढ़ और वार्ड-1 के आसपास के क्षेत्र के लोग लंबे समय से जल निकासी की बदहाल व्यवस्था का दंश झेल रहे हैं। हल्की बारिश में ही गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है। नालियों का गंदा पानी घरों के सामने जमा हो जाता है जिससे बदबू, मच्छरों और बीमारियों का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में बच्चों का स्कूल जाने और बुजुर्गों का बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था अब इस समस्या के समाधान होने की योजना पर काम हो रहा है जो काफी अच्छा है।
विज्ञापन


डिस्पोजल बनने से मिलेगा स्थायी समाधान
अब प्रस्तावित आधुनिक डिस्पोजल के निर्माण से प्रतापगढ़ और वार्ड-1 की जल निकासी व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। यह डिस्पोजल आसपास के इलाकों के गंदे पानी को एकत्र कर सुरक्षित तरीके से निकासी सुनिश्चित करेगा। इससे जलभराव की समस्या खत्म होने के साथ क्षेत्र की साफ-सफाई और स्वच्छता स्तर में भी सुधार आएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर जल निकासी से डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 महीने में पूरा होगा काम
नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना को पूरा करने के लिए 12 महीने की समय सीमा तय की गई है। कार्य शुरू होने के बाद एक वर्ष के भीतर यह डिस्पोजल बनकर तैयार हो जाएगा। अगर काम तय समय में पूरा होता है तो अगले मानसून से पहले ही इलाके को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। श न हो।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
डिस्पोजल निर्माण की घोषणा के बाद प्रतापगढ़ में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह मांग वे वर्षों से कर रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण कई बार घरों में गंदा पानी घुस जाता है उन्हें काफी ज्यादा परेशानी होती है। अब उम्मीद है कि यह समस्या हमेशा के लिए खत्म होगी। लोगों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद साफ-सफाई ठीक से हो पाएगी वहीं सड़कें सूखी रहेंगी तो हादसों का डर भी नहीं सताएगा।

जिले के विकास की दिशा में अहम कदम
प्रतापगढ़ में प्रस्तावित यह परियोजना जिले में की सबसे प्रमुख समस्याओं में से एक का समाधान है। हर साल बारिश के कारण जिले के लोगों को काफी परेशानी होती है। जलभराव के चलते फरीदाबाद में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच इस तरह की परियोजनाओं का काफी अहम माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में जिले के अन्य जलभराव प्रभावित इलाकों में भी इसी तरह की योजनाएं लागू की जानी चाहिए।


निगम की तरफ से लोगों की सुविधाओं के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इसकी सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed