फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   modern command control in city

पीएम ने दिया फरीदाबाद को एकीकृत कमांड सेंटर की सौगात

Sun, 08 Sep 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
modern command control in city
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जन-आशीर्वाद रैली के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतक से फरीदाबाद शहर को आधुनिक व इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर की सौगात दी। यह सौगात आने वाले दिनों में फरीदाबाद शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में एक अलग पहचान बनाने में मददगार साबित होगी। इस एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण कक्ष को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थान, जाम वाले स्थान, लघु सचिवालय, शहर के प्रवेश व निकास द्वार पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनके माध्यम से लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) के माध्यम से शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं का समाधान तलाशा जाएगा। रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) की सहायता से ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाएगा। इस योजना के तहत बड़खल स्मार्ट रोड व स्मार्ट पार्क में स्वचालित डिमिंग सोल्यूशन वाली स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

परियोजना से सार्वजनिक घोषणा सिस्टम, वेरिएबल मेसेज सिस्टम, पर्यावरण सेंसर, आपातकालीन कॉल बॉक्स आदि सेवा आम लोगों को प्रदान किया जाएगा। इससे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने भी सहयोग मिलेगा। इस कमांड कंट्रोल रूम से ट्रैफिक प्रबंधन काफी बेहतर हो जाएगा। सभी बस स्टैंड, बाजार, रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले 154 स्थानों पर कुल 1475 कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से कमांड एवं नियंत्रण कक्ष से स्मार्ट शहर की स्मार्ट ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार होंगे 34 जंक्शन
स्मार्ट पार्क में आईसीटी कंपोनेंट के साथ कमांड एवं नियंत्रण केंद्र को एटीसीएस, सीसीटीवी, आरएलवीडी से लैस किया जाएगा। इसके अलावा यहां कुल 34 जंक्शन बनाए जाएंगे। यहां से शहर के स्मार्ट ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed