{"_id":"67acece2e8c31a34bb0d5b59","slug":"mobile-worth-rs-60-lakh-stolen-by-cutting-showroom-shutter-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38143-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शोरूम का शटर काटकर 60 लाख के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शोरूम का शटर काटकर 60 लाख के मोबाइल चोरी
विज्ञापन
सारन थाना पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में स्थित एक शोरूम का शटर काटकर चोरों ने 60 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए गए। चोरी की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सारन थाना पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।
पुलिस को पीड़ित अश्विनी ने शिकायत देकर बताया कि वह रात करीब 11 बजे शोरूम बंद करके घर चले गए थे। जब सुबह शोरूम पर पहुंचे तो शटर का ताला कटा हुआ था। उसके बाद अंदर देखा तो 60 लाख रुपये के फोन गायब थे। उसके बाद दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पाया एक कार से तीन-चार चोर आए। उसके बाद शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पीड़ित शोरूम मालिक की शिकायत पर सारन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की सूचना पर सारन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखे। उसके बाद चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।