{"_id":"6aee1ea741904c0a800b8516","slug":"mla-invites-entrepreneurs-to-set-up-industries-in-hodal-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84713-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होडल में उद्योगों की स्थापना के लिए विधायक ने उद्यमियों को दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होडल में उद्योगों की स्थापना के लिए विधायक ने उद्यमियों को दिया न्योता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन ने फरीदाबाद के उद्योगपतियों को अपने क्षेत्र में निवेश करने का न्योता दिया है। उन्होंने उद्योगों की स्थापना के लिए किफायती दरों पर जमीन, सुरक्षा और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया। यह बात उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद के गांव मुजैड़ी स्थित फार्म हाउस पर आयोजित फरीदाबाद बिजनेस सिनर्जी सर्कल के दीपावली मिलन समारोह में कही।
इस दौरान विधायक ने संगठन के संरक्षक बनने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया। कार्यक्रम में फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने विधायक हरेंद्र रामरतन के सामने संगठन का संरक्षक बनने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की मेजबानी संगठन के वरिष्ठ सदस्य और संरक्षक आरसी चौधरी ने अपने फार्म हाउस पर की।
विधायक ने कहा कि होडल क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं हैं। फरीदाबाद के उद्योगपति वहां उद्योग स्थापित कर सकते हैं। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।