फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants put a bottle of beer in the stomach of two brothers looted one lakh

Faridabad: बदमाशों ने दो भाईयों के पेट में घोंपी बीयर की बोतल, एक लाख लूटे; थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात

Tue, 08 Aug 2023 02:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Aug 2023 02:49 PM IST
सार

पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही दो युवकों के पेट में बीयर की बोतल घोंप कर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
Miscreants put a bottle of beer in the stomach of two brothers looted one lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही दो युवकों के पेट में बीयर की बोतल घोंप कर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


एसी नगर निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को बड़ा भाई प्रदीप नितिन उर्फ काशी, पकौडा (पवन) और सुमित मंडी चौक पर खड़ा था। इस बारे में जब बड़े भाई संदीप को पता चला तो प्रदीप को घर लेकर जाने लगा। आरोप है कि नितिन और पवन ने अन्य साथियों के साथ दोनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बोतल तोड़कर बारी-बारी दोनों भाइयों के पेट में घोंपकर घायल कर दिया और संदीप से 1.5 लाख रुपये थे लूट लिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों को आसपास के लोगों की सहायता से नागरिक अस्पताल बीके में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई। जांच अधिकारी राजेंद्र कसाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई है, जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed