फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minor boys were being made to work in two restaurants, they were freed

Faridabad News: दो रेस्तरां में नाबालिग लड़कों से कराया जा रहा था काम, मुक्त कराए

Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Minor boys were being made to work in two restaurants, they were freed
सेक्टर-22 स्थित रेस्तरां के मालिकों पर मुजेसर थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-22 के दो रेस्तरां में नाबालिग लड़कों से बाल श्रम कराया जा रहा था। टीम ने यहां पहुंचकर 13 व 15 साल के दो किशोरों को मुक्त कराया। दोनों रेस्तरां के तीन मालिकों पर बाल श्रम कराने का आरोप है। टीम का कहना है कि एक किशोर से तो 14 घंटे तक काम कराया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मुजेसर थामे में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। टीम कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को ये शिकायत जिला टास्क फोर्स के सदस्य प्रदीप कुमार ने दी है। बुधवार 25 जून को ये राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार के बाल श्रम अभियान के तहत टीम के साथ सेक्टर-22 हुडा मार्केट पहुंचे। यहां मिनी स्वीट हाउस से टीम ने 13 साल के किशोर को मुक्त कराया। आरोप है कि यहां गोल्डी व दद्दा नामक दो लोग इस किशोर से बाल श्रम करा रहे थे। काउंसलिंग के दौरान 13 साल के किशोर ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे से रात 10 बजे तक वो रेस्तरां पर काम करता है। यहां ग्राहकों को फास्ट फूड परोसता है, बर्तन सफाई करता है। वेतन के बारे में किशोर को कुछ नहीं पता। बगैर किसी छुट्टी के सप्ताह के सातों दिन किशोर से काम कराया जाता है। वो एक महीने से यहां काम करता पाया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में टीम ने सेक्टर-22 में ही बेबे द रसोई टेक अवे एंड फेमिली रेस्तरां से 15 साल के किशोर को मुक्त कराया। किशोर यहां सब्जी काट रहा था और कुछ भी सही से बता नहीं पाया। फिर उसने बताया कि वो थाली धोने, पौछा लगाने का काम करता है। दोनों रेस्तरां मालिकों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया। जिस पर मुजेसर थाने में जेजे एक्ट व चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed