{"_id":"68b49822da8bb2c8de0e9ee4","slug":"milk-distributors-car-stopped-and-two-people-were-attacked-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50317-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दूध वितरक दो लोगों की गाड़ी रुकवा जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दूध वितरक दो लोगों की गाड़ी रुकवा जानलेवा हमला
विज्ञापन
मोबाइल व नकदी लूटी, सेक्टर-31 थाना में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना इलाके में अमूल कंपनी का दूध सप्लाई करने वाले दो लोगों की गाड़ी रुकवाकर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही दोनों पर ब्लेड व तेजधार हथियार से वार कर मोबाइल व 12 हजार रुपये नकद लूट लिए। चार नामजद समेत 10 से अधिक युवकों पर आरोप लगाया गया है।
दोनों को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-31 थाना में डकैती समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस को ये शिकायत आगरा के मूल निवासी मनीष ने दी है। वो अब भारत काॅलोनी में रहते हैं। मनीष ने बताया कि वो अमूल कंपनी का दूध आईएमटी प्लांट से ले जाकर सप्लाई करते हैं। शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे अपने साले सचिन के साथ गाड़ी में दूध लेकर सप्लाई करने जा रहे थे। स्प्रिंग फील्ड काॅलोनी राजीव नगर में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी रोककर वे नीचे उतरे तो अचानक से आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही दोनों पर ब्लेड व तेजधार हथियार से वार किए गए। दोनों के सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार से वार के चलते वे लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी इनके मोबाइल व 12 हजार रुपये नकद लूट ले गए। चार आरोपियों के नाम रोहित, सचिन, रितेश, सोनू उर्फ गुलशन बताए गए हैं। इनके अलावा हमला करने वालों में 7-8 अज्ञात युवक भी शामिल थे। राहगीरों ने दोनों घायलों को देखकर सूचना पुलिस को दी।