{"_id":"6159e02d8ebc3e0dfa74d398","slug":"message-of-green-clean-removed-cycle-tour-faridabad-news-noi608376099","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा निकाल दिया ग्रीन-क्लीन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा निकाल दिया ग्रीन-क्लीन का संदेश
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रीन-क्लीन फरीदाबाद के उद्देश्य से आयोजित साइकिल यात्रा को सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर की। बड़खल चौक तिरंगा रोड से शुरू हुई इस यात्रा में 125 लोगों ने हिस्सा लिया।
स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को बढ़ते प्रदूषण को रोकना, सड़कों पर यातायात के नियमों की सही पालन करना, फरीदाबाद को स्वच्छ व सुंदर रखना सहित स्मार्ट सिटी के अन्य उन पहलुओं पर भी जागरूक किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 100 स्मार्ट सिटी बनाए गए हैं। उनमें फरीदाबाद भी शामिल है। सरकार ने देश के आजादी के 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसमें स्मार्ट सिटी में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रमों में साइकिलिंग, यातायात के नियमों की पालना करना, घरों की साफ-सफाई रखना और आसपास पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में अपनी सहभागिता रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साइकिल रैली में स्मार्ट सिटी के अधीक्षक विनोद गौड़, दिलबाग सिंह, किशोर कुमार रोड सेफ्टी संगठन के सरदार देवेंद्र सिंह, राकेश भाटिया, संजीव ग्रोवर आदि मौजूद रहे।